मध्य रेल
प्रेस विज्ञप्ति
वर्ष 2012-13 की पहली तिमाही में मध्य रेल के प्रारंभिक मालभाड़ा अर्जन में रिकार्ड की 38% वृध्दि।
मध्य रेल ने चालू वित्तवर्ष 2012-13 की प्रथम तिमाही में रूपये 1209.53 करोड का मालभाडा अर्जन किया (अर्थात 38.9% की वृध्दि) जबकि इसकी अवधि के गत वर्ष 2011-12 में यह अर्जन रूपये 870.76 करोड़ था।
वर्ष 2012-13 में इसी अवधि के दौरान मध्य रेल का कुल अर्जन रूपये 2169.60 करोड़ रहा जबकि इसकी तुलना में वर्ष 2011-12 के दौरान रूपये 1752.06 करोड़ अर्जित किए अर्थात 23.83% की वृध्दि दर्ज की गई।
अप्रैल – जून 2012 के दौरान वहन किए गई उपनगरीय अर्जन रुपये 163.34 करोड़ थी जब कि इसकी तुलना में पिछले वर्ष यह रुपये 160.99 करोड़ थी (१.४६ % वृद्धि ) |
-----------------------------------------------------
दिनांक : जुलै 11, 2012
यह समाचार मध्य रेल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी किया गया है।